दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में 300 लोगों ने कुट्टू का आटा खाकर बीमार हो गया, खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की

दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो गए। इसके बाद जहांगीरपुरी क्षेत्र के बाबू जगजीवन राम में लगातार मरीज आए। पुलिस को पता चला कि कई लोग बेचैनी, उल्टी, लूज मोशन और चक्कर की शिकायत कर रहे हैं. बीजेआरएम अस्पताल में अब तक 300 मरीजों को एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है और मरीजों का आगमन अभी भी जारी है।अब सभी को छुट्टी दी गई है। खाद्य विभाग को सूचना देने के बाद अब इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

करीब 300 लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में नवरात्री का व्रत खोलने के लिए कुट्टू का आटा खाने से लगभग 300 लोग बीमार पड़ गए. सभी को लूज मोशन और बेचैनी उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बताया गया कि जहांगीरपुरी में बहुत से लोग बीमार हो रहे हैं। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मरीजों को अस्पताल भेजा गया।

सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती किया गया: जहांगीरपुरी थाने को मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली कि बहुत से लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद बीमार हो गए हैं और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीजेआरएम अस्पताल पहुंची पुलिस ने देखा कि जहांगीरपुरी, महेन्द्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर से लोग इमरजेंसी वार्ड में आ रहे हैं।जहां सभी मरीजों को इलाज दिया जा रहा है डॉक्टरों की टीम मरीजों की निरंतर निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई: स्थानीय लोग अब मांग कर रहे हैं कि जिन दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचा था, उन लोगों पर भी जांच होनी चाहिए, साथ ही जहां से कुट्टू का आटा दुकानों में आया, वहां भी जांच होनी चाहिए, ताकि पता लगाया जा सके कि आटा पुराना था या किसी तरह की मिलावट थी जो इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बीमार करडॉक्टरों की एक टीम सभी मरीजों का इलाज कर रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया: मामले में आप पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशन मीडिया पर जारी किए गए बयान में कहा कि सोचिए नवरात्रि में शुद्ध माने जाने वाले व्रती लोगों के खाने में भी मिलावट हो रही है और चार इंजन की सरकार डांडिया खेलने में मग्न है।

https://x.com/Saurabh_MLAgk/status/1970385233871569293?