सिद्दीपेट: सिद्दीपेट जिला मुख्यालय स्थित सेलेस्टियल इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक वाई. हनमंथा रेड्डी, बी. श्रीनिवास रेड्डी, उप-प्राचार्य के. विक्रम रेड्डी, हिंदी शिक्षिका शीमा फरहीन और अन्य लोग शामिल हुए।



