ट्रंप को एक स्पष्ट संदेश: चीनी सैन्य परेड को कैसे देख रहे हैं?

सेंट्रल बीजिंग में बुधवार को एक विशाल सैन्य परेड में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के नेता शी जिनपिंग ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए।

ये परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जापान पर चीन की जीत के आठ दशक पूरे होने पर की गई थी। चीन ने इसमें अपने नवीनतम सैन्य हथियारों की खेप भी दिखाई दी। इनमें नए लेज़र हथियार, रोड-बाउंड मिसाइल, न्यूक्लियर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल और यहां तक कि रोबोटिक डॉग ड्रोन भी शामिल थे।

यह ऐसे समय में हो रहा है जब शी जिनपिंग अंतरराष्ट्रीय मंच पर चीन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दिखाना चाहते हैं और अमेरिका को जवाब देना चाहते हैं क्योंकि ट्रंप के टैरिफ़ ने विश्व की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है।